फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने जारी किया 10 वार्डों का ड्राफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। उपायुक्त कम जिला निर्वाचन अधिकारी यशपाल ने जिला परिषद के 10 वार्डों की सूची के प्रारंभिक ड्राफ्ट का प्रकाशन किया है। उन्होंने बताया कि जिले में यदि किसी व्यक्ति को जिला परिषद के इन 10 वार्ड बंदियों के ड्राफ्ट पर आपत्ति है तो वे लोग अपना दावा तथा आपत्ति संबंधित उपमंडल अधिकारी को 3 मई से 5 मई तक पेश कर सकता है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक में गांव कोट, आलमपुर, कुरैशीपुर, सरूरपुर, नेकपुर, मांगर, पावटा, पाखल, जीएमबाद, पाली व खेड़ी गुजरान को शामिल किया गया है। इस वार्ड में कुल जनसंख्या 29,044 है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 2 में गांव खोरी जमालपुर, सिरोही, धौज, टिकरीखेड़ा, फतेहपुर तगा और मादलपुर को शामिल किया गया है। इस वार्ड में कुल जनसंख्या 31,918 है। वार्ड नंबर 3 में गांव बीजोपुर, जकोपुर, फिरोजपुर कलां, सिकरोना, कबूलपुर बांगर, लघियापुर, करनेरा, समयपुर, भनकपुर, हरफला, मोहला व सीकरी को शामिल किया गया है। इस वार्ड में कुल जनसंख्या 29,130 है। वार्ड नंबर 4 में गांव नंगला जोगियान, खंदावली, प्याला, शाहपुर खुर्द, जाजरू, कैलगांव, डीघ, सागरपुर व सुनपेड़ को शामिल किया गया है। इस वार्ड में कुल जनसंख्या 24,590 है। वार्ड नंबर 5 में फतेहपुर बिल्लौच, बहबलपुर, लडोली, गडखेड़ा, दयालपुर, पीएम डीग व शाहपुर कलां को शामिल किया गया है। इस वार्ड में जनसंख्या 31,601 है। वार्ड नंबर 6 में गांव जवां, नरियाला, अटेरना, मोहना, हीरापुर, महमदपुर, पन्हेड़ा कलां व पन्हेड़ा खुर्द को शामिल किया गया है। इस वार्ड की जनसंख्या 30,782 है। वार्ड 7 में गांव मोठुका, शाहपुर खादर, शाहजहांपुर, छायसा, छायसा झुग्गी, नरहावली, अटाली व मौजपुर को शामिल किया गया है। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 30,557 है। वार्ड 8 में गांव भैंसरावली, लहडोला, मंझावली, बहादपुर, अलीपुर, घरौडा, घुड़ासन, रायपुर कलां, चांदपुर, इमामुद्दीनपुर कौराली अरुवा व फैज्जुपुर खादर को शामिल किया गयाहै। इस वार्ड की जनसंख्या 32,143 है। वार्ड 9 में गांव बदरोला, पीएम बदरोला, बुखारपुर, जुन्हैड़ा, तिगांव, सदपुरा व तिगांव अधाणा पट्टी को शामिल किया गया है। इस वार्ड में कुल जनसंख्या 30,678 है। वार्ड 10 में गांव कांवरा, ताजुपुर, बदरपुर सैद, जसाना, अल्लीपुर शिकारगाह, अमीपुर, राजपुर कला, सिडौला, भसकौला, दादासिया, किडावली, लालपुर, चिरसी, कबूलपूर पट्टी परवरिश, महमूदपुर, ढहकौला, भुआपुर, शाहाबाद वफत्तुपुरा को शामिल किया गया है। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 30,211 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें