फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के रिकॉर्ड 1245 मामले, पांच मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 1245 नए कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि की है। बीते 24 घंटों में स्वास्थ्य विभाग ने पांच संक्रमितों की मृत्यु की पुष्टि की है। इन्हें कोरोना संक्रमण सहित अन्य बीमारियां भी थी। इसके अलावा 478 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 58,073 पहुंच चुकी है, वहीं 448 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 51,286 लोग स्वस्थ हुए हैं। मरने वालों में 110 संक्रमितों की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई है, जबकि 338 लोगों को कोरोना सहित अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 6339 हो गई है। वहीं 865 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अलावा 240 संक्रमित आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर हैं और 29 संक्रमित वेंटिलेटर पर उपचाराधीन हैं। सैंपलिंग पॉजिटिविटी दर 9.2 फीसदी हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की दर 8.9 प्रतिशत रह गई है। रिकवरी दर घटकर 88.3 फीसदी रह गई है।
वर्जन-
प्रति एक लाख की आबादी में 34,957 सैंपल लिए जा रहे हैं। मंगलवार को 4687 सैंपल लिए गए। इनमें से 2987 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक 6,29,239 सैंपल लिए जा चुके हैं। - कोविड नोडल डॉ. रामभगत
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मूर्ति दलाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें