फरीदाबाद। हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ की ओर से शुक्रवार को कोविड सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेक्टर-19 ईएसआई डिस्पेंसरी के स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।
पंजाबी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चंद्र आजाद ने कहा कि कोरोना काल में कोविड सैनिकों ने समाज सेवा को नया रूप दिया। रात-दिन कार्य करके कोरोना पीड़ितों की जान बचाई। महासचिव तेजिंद्र खरबंदा ने कहा कि हम अगस्त के प्रथम सप्ताह में पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित करेंगे। मुख्य अतिथि वार्ड 30 के पार्षद सुभाष आहूजा ने कहा कि इस तरह के कार्य समाज को दिशा प्रदान करते हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को भगवान का दर्जा देते हुए कहा कि जिस समय हम अपने घरों में कोरोना से बचाव कर रहे थे, उस समय ऐसे स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों का जीवन बचा रहे थे। सम्मान पाने वालों में मिनाक्षी चोपड़ा, ऊषा, लक्ष्मी, मोनिका, गीता, सुनीता, कमला, प्रदीप, रोमा, सरोज, कुलदीप, मोनिका बत्रा आदि हैं। इस मौके पर वासदेव अरोड़ा, परविंद्र मलहोत्रा, बोधराज मक्कड़, गिरणारी लाल अरोड़ा, विजय काटा आदि मौजूद रहे।