फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 770 संक्रमितों ने कोरोना को दी मात, 458 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 770 मरीजों के कोरोना मुक्त होने की पुष्टि की है। कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा 24 घंटों में जारी किया गया है। शुक्रवार को 458 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि पांच संक्रमितों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जवाहर कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-21 बी निवासी 69 वर्षीय महिला, सेक्टर-21 निवासी 76 वर्षीय महिला, गांव लालपुर निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति व बराली निवासी 55 वर्षीय शख्स की मौत बीते 24 घंटों में हुई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 326 तक पहुंच गया है। अभी तक जिले में 39 हजार 375 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 34 हजार 759 स्वस्थ हो चुके हैं।
इस समय जिले में 4290 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 509 अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, 3781 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में दाखिल 88 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 13 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 88.3 प्रतिशत बना हुआ है। कुल 3 लाख 20 हजार 768 सैंपल लिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2089 सैंपल लिए गए हैं। अभी 480 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें