फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में नहीं हो रहा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना महामारी से बेशक कितने ही लोग संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद लोगों में इसका डर बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा है। सब्जी मंडियों में भीड़ देखकर कोई नहीं कह सकता है कि कोरोना महामारी फैली हुई है। सब्जी मंडियों में लोग सामाजिक दूरी का पालन करते बिल्कुल भी नहीं दिख रहे हैं। वहीं काफी संख्या में तो लोग मास्क लगाए बिना ही खरीदारी करते रहते हैं। इतनी अधिक भीड़ होने के बावजूद इस तरफ न तो प्रशासन का ध्यान है और नही पुलिस का।
विज्ञापन

फतेहपुर चंदीला की सब्जी मंडी में सुबह से ही भीड़ दिखाई देने लगती है। वहां न तो ग्राहक और न ही दुकानदार सामाजिक दूरी का पालन करते हैं। इतना ही नहीं बहुत ही कम लोग मास्क लगाए होते हैं। सेक्टर-21ए निवासी युगल किशोर ने प्रशासन से मांग की है कि सब्जी मंडियों में कोरोना से बचाव के संबंध में व्यवस्था बनवाई जाए और भीड़ पर अंकुश लगाया जाए। यहां पर सेक्टर-21 ए, 21 बी, रेलवे कालोनी, गांधी कालोनी सहित कई क्षेत्रों से लोग सब्जी व फल खरीदने आते हैं। ऐसे में कोरोना महामारी के फैलने की ज्यादा संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें