Corona: 254 new cases, 278 healthy, one dead
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के 254 नए मामले शुक्रवार को मिले हैं। इस दौरान 278 मरीजों के स्वस्थ होने और एक संक्रमित की मौत की पुष्टि भी जिला स्वास्थ्य विभाग ने की है। 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। संक्रमित को किडनी की समस्या थी। बीते कई दिनों से संक्रमित का इलाज वेंटिलेटर पर जारी था।
जिले में अब तक 738 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इनमें से 564 मरीजों को कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां थी। कुल 1,24,900 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 1,22,276 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ रामभगत ने बताया कि फिलहाल 1976 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 61 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। आठ ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, 20 मरीज आईसीयू में हैं और 4 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। जिले में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की दर 98 प्रतिशत हो गई है। शुक्रवार को 3,752 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 2,571 की रिपोर्ट लंबित है। ब्यूरो