फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लिंग्याज विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नचौली स्थित लिंग्याज विद्यापीठ में 14वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 3800 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गईं। इनमें 3586 डिग्री अंडर ग्रेजुएट, 200 पोस्ट ग्रेजुएट व 14 पीएचडी की डिग्रियां शामिल थीं। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड व सिल्वर मेडल से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यापीठ के चांसलर डॉ. पिचेश्वर गड्ढे ने कहा कि शैक्षिक विकास में शिक्षा एक महत्वपूर्ण आधारशिला है। आपकी ओर से अर्जित की गई डिग्री और पुरस्कार आपके कठोर परिश्रम और गहन समर्पण का परिणाम है। आप सबके लिए यह उतना ही गर्व का क्षण है जितना कि आपके प्रशिक्षकों, मार्गदर्शकों, संकाय सदस्यों और अभिभावकों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें