फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 20 साल बाद गिरफ्तार हुआ उम्रकैद का सजायाफ्ता आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका की हत्या के मामले में जमानत पर आकर हुआ था फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने करीब 20 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के एक सजायाफ्ता आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी साल 2001 में अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। साल 2006 में उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ और लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी पांडव नगर, दिल्ली, हाल निवासी चंद्र विहार, मंडावली के रूप में हुई है। आरोपी को 4 जुलाई को दिल्ली के चंद्र विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल 2001 को थाना सूरजकुंड में एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला दर्ज हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका की हत्या की थी। पुलिस ने 29 अप्रैल 2001 को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के बाद जुलाई 2002 में अदालत ने आरोपी को उम्रकैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


सजा के खिलाफ अपील पर साल 2006 में उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और खुफिया तंत्र की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें