फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेंटेनेंस का पैसा डकार गए ठेकेदार, बदहाल हुईं सड़कें

Wed, 21 Feb 2024 07:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-12 से बीपीटीपी चौक, ओल्ड फरीदाबाद से गांधी काॅलोनी चौक, सेक्टर-9 से 10 तक मुख्य सड़क समेत 10 से अधिक गड्ढे वाली सड़कों की नहीं हो रही मरम्मत, नगर निगम अधिकारी भी मौन साधे बैठे
विज्ञापन

20 करोड़ की लागत से दो साल पहले ही बनाई गईं थीं 10 सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 20 करोड़ की लागत से बनी सड़कें दो साल में ही जर्जर हो गई हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने लगे हैं। सड़क बनाते समय नगर निगम, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने कई दावे किए थे, लेकिन दो वर्षों में ही इन दावों ने दम तोड़ दिया।
एफएमडीए ने सेक्टर-12 से बीपीटीपी चौक, ओल्ड फरीदाबाद से गांधी काॅलोनी चौक, सेक्टर 7, सेक्टर-9 से 10 तक, सेक्टर 37, सहित 10 मुख्य सड़कों को दो वर्ष पहले ही लगभग 20 करोड़ की लागत से तैयार किया था, जिसका 10 साल तक चलने का दावा किया गया था। दो साल के भीतर खस्ताहाल होती सड़कें नगर निगम के झूठे दावों की पोल खोलने लगे हैं। कागजों में दिखने वाले लंबे-चौड़े वादे धरातल पर आने में विफल हो गए हैं, जिनका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और ठेकेदारों की नजर इन पर नहीं पड़ रही हैं। 20 करोड़ की लागत बताकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सड़क का निर्माण किया गया। नतीजा जगह-जगह गड्ढे बनने लगे हैं और कहीं-कहीं सड़कें तो पूरी तरह से उखड़ने लगी हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत, सेक्टर-12 से बीपीटीपी चौक, ओल्ड फरीदाबाद गांधी कॉलोनी रोड, सेक्टर-29 में सड़कों की हैं। यहां गाड़ी चालकों को काफी परेशानी हो रही है, जो जाम का कारण भी बना हुआ है। शहर में कुछ दिन पहले हुई बारिश से इन सड़कों पर इतना पानी भर गया कि आम जनता को परेशानियों से जूझना पड़ा और सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

-
बातचीत

घर के पास दो साल पहले बनी सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है और बारिश में पानी भरने से सड़क पार करने में भी सोचना पड़ता है। - प्रदीप कुमार, सेक्टर 31

सड़कें इतनी जल्दी टूट जाएंगी, विश्वास नहीं हो रहा। निगम अधिकारी आम लोगों की परेशानियों को समझना नहीं चाहते। आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। - बीपी सिंह, सेक्टर 23 संजय कॉलोनी
-
वर्जन
गांधी कॉलोनी में बनाई गई सड़क सहित नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सड़कों की जांच कराई जाएगी, यदि सड़क रिपेयरिंग की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की है, तो उसे जल्द ठीक कराया जाएगा। - डॉ़ गौरव अंतिल अतिरिक्त आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें