फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठेकेदार ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पैसों के लेन-देन के कारण ठेकेदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना आदर्श नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर 4 पटेल नगर निवासी किशोर मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से घर नहीं आ रहा था। कई दिनों से मजदूर को पैसे देने में काफी परेशानी हो रही थी। बुधवार की शाम को भी किशोर से बात करने के लिए फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-65 के मकान नंबर 2784 जोकि निर्माणाधीन है, उसमें दो दीवारों के बीच में बांस की बल्ली लगाकर उसमें फंदा लगाकर किशोर ने आत्महत्या कर ली। संवाद
विज्ञापन


-
संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव
बल्लभगढ़। अनाज मंडी के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला। थाना आदर्श नगर पुलिस ने शव की पहचान व पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 112 नंबर पर सूचना मिली कि अनाज मंडी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि शव पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं थे। भीख मांगकर अपना गुजर बसर करता था। उसकी उम्र 40 से 45 साल बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें