फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार देर रात से कई इलाकों में आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनआईटी, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-7, 9, 21 और 62 सहित कई इलाकों में देर रात से लेकर सुबह तक कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होती रही।
शनिवार देर रात करीब 12 बजे से ही बिजली चली गई, सुबह 3-4 बजे तक बार-बार ट्रिपिंग होती रही। इससे पंखे और एसी बंद रहे। बिजली कटौती से लोगों को आराम नहीं मिल पाया। लोगों ने बार-बार बिजली विभाग के कंट्रोल रूम और शिकायत केंद्रों पर कॉल किए, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन

फूट गार्डन के व्हाट्सएप ग्रुप में रात 12.30 बजे से मैसेज का दौर शुरू हो गया। जो सुबह करीब चार बजे तक चलता रहा। लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर अपनी भड़ास निकाली। फूट गार्डन के रिंक्कू, प्रभाकर, पिंकी व सुषमा ने बताया कि देर रात बिजली शिकायत कक्ष में कई बार फोन किया, लेकर कॉल उठाने के बाद भी संतोष जनक जवाब नहीं मिला। निगम के कर्मचारियों कहना था कि लाइन में सुधार कार्य चल रहा है, लेकिन कोई स्पष्ट समय नहीं बताया गया कि बिजली कब तक आएगी।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ जाती है, ऐसे में कुछ जगहों पर दिक्कत आ जाती है। इसे तुरंत प्रभाव से ठीक करने का प्रयास किया जाता है। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो। - सुरेंद्र कुमार, अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें