फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जांच समितियों की रिपोर्ट आने के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर क्रेन हादसे में हुई थी तीन की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पनहेड़ा खुर्द गांव के पास बन रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़े फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर हुए हादसे के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है। अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से गठित जांच समितियों की रिपोर्ट आने के बाद ही काम दोबारा शुरू हो सकेगा। 4 जून को आई आंधी और बारिश के दौरान लगभग 150 टन वजनी क्रेन अनियंत्रित होकर 200 मीटर तक फिसल गई थी। इसके बाद वह दूसरी मशीन से टकराकर साइट पर बने पोर्टा केबिन और कंटेनर पर जा गिरी। हादसे के समय केबिन में मौजूद एक इंजीनियर और तीन मजदूर दब गए थे, जिनमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज हवाओं के बीच भारी मशीन को अनियंत्रित होकर फिसलते और टकराते हुए देखा जा सकता है। इस पूरे मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जीएम डॉ. प्रदीप कुमार और अनिल कुमार मिश्रा की अगुवाई में एक कमेटी गठित की गई है। वहीं जिला प्रशासन ने भी एडीसी के नेतृत्व में अलग से जांच टीम बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें