फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वार्ड नंबर-6 के चार गलियों के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 में विकास को नई रफ्तार देते हुए करीब 50 लाख रुपये की लागत से चार गलियों के निर्माण कार्य शुरू हो गया। इसका नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप यादव ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर पार्षदों व क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में रहें।
विज्ञापन

निर्माणाधीन गलियों में दो गलियां रायसिंह वाले मोहल्ले में बनाई जाएंगी। इसके अलावा एक गली फाजिलपुर रोड से जाटव शमशान घाट तक और चौथी गली खेतों वाले रास्ते पर जोनियावास रोड से वीरेंद्र सरपंच के घर तक तैयार की जाएगी। इन गलियों के निर्माण से लंबे समय से चली आ रही टूटी सड़कों, कीचड़ और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। उपाध्यक्ष प्रदीप यादव ने अपने संबोधन में कहा वार्ड नंबर 6 के विकास के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं मजबूत हो। इन गलियों के बनने से आवागमन सुगम होगा। उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में मजबूती और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि लोगों को लंबे समय तक सुविधा मिल सके। इस मौके पर पार्षद देवेन्द्र कौशिक, पार्षद कपिल यादव, पार्षद जसवंत, पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र, पार्षद प्रतिनिधि राजेश सोनी, पार्षद प्रतिनिधि श्रीपाल, समेत अन्य लोग मौजूद रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें