फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बुखारपुर से जुन्हेड़ा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
1.17 करोड़ की लागत से किया जा रहा है काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। तिगांव क्षेत्र के बुखारपुर से जुन्हेड़ा गांव तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड कमेटी की ओर से कराया जा रहा है। लंबे समय से यह सड़क जर्जर हालत में थी, जिससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब निर्माण शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


मार्केटिंग कमेटी के एसडीओ देवेंद्र का कहना है क बुखारपुर-जुन्हेड़ा मार्ग ग्रामीणों की मुख्य आवागमन सड़कों में शामिल है। ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सड़क का निर्माण एक साइड करके किया जा रहा है । एक साइड का कार्य पूरा होने के बाद दूसरी साइड बनाई जाएगी। परियोजना को पूरा करने में लगभग 6 महीने का समय निर्धारित है, लेकिन विभाग का प्रयास है कि इसे 4 महीनों में जनता को समर्पित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें