फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धड़ल्ले से चल रहे निर्माण कार्य, एक्यूआई की स्थिति नहीं हो रही स्पष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- बल्लभगढ़ का एक्यूआई 110 और फरीदाबाद का 212 रहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में ग्रैप-3 लागू होने के बाद भी धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहा है। इसे साथ ही वाहनों से लगातार धूल उड़ रही है। इन सबके बावजूद मंगलवार को जिले के प्रदूषण स्तर में एकदम से कमी आने से लोग हैरानी में हैं। लोग वायु गुणवत्ता मापने वाली मशीन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सोमवार को बल्लभगढ़ का प्रदूषण स्तर 203 और फरीदाबाद का 247 दर्ज किया गया था।

मंगलवार को बल्लभगढ़ में घटकर यह एकदम से 110 पहुंच गया। इसके अलावा फरीदाबाद का प्रदूषण स्तर 212 पहुंच गया। इसके चलते लोग मशीन की तकनीक पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि एकदम एक दिन में बल्लभगढ़ में प्रदूषण स्तर इतना कम कैसे हो सकता है। वहीं फरीदाबाद में 35 एक्यूआई नीचे आया है जबकि निर्माण कार्य और अन्य चीजें लगातार जारी है।
विज्ञापन


इनमें मंगलवार को जवाहर कॉलोनी स्थित में कई जगह निर्माण कार्य देखने को मिला। इसके अलावा सारन और और मेवला महाराजपुर के आरोग्य मंदिर के पास भी बिना किसी रोक-टोक के निर्माण कार्य चलता रहा। इन सभी जगहों पर निर्माण सामग्री बाहर ही रखी नजर आई।
विज्ञापन


सेक्टर 21 में बन रही एक बेहद बड़ी बिल्डिंग का काम धड़ल्ले से चलता हुआ भी नजर आया। काम कर रहे कारीगरों ने बताया की कई दिनों से यह काम ऐसे ही चल रहा है। इसके साथ ही सेक्टर 16 ए सहित कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है। एनआईटी मार्केट में जगह-जगह तंदूर जलाए जा रहे हैं। बता दें कि ग्रैप के नियमों के अनुसार घर बनाने की निर्माण सामग्री को बाहर नहीं रखा जा सकता है। यही सब कारण हैं कि लोग एकदम से प्रदूषण स्तर एकदम से घटने से मशीन की तकनीक पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें