फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दो करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव आलीमेव से रूपनगर नाटोली तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विपिन व्यास ने बताया कि सड़क के निर्माण पर दो करोड़ 26 लाख रुपये का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन

यह सड़क हथीन उपमंडल के गांवों को नूंह जिला के पुन्हाना उपमंडल के गांवों से जोड़ती है। इसके निर्माण से आसपास के कई गांवों की दो लाख की आबादी को सीधा लाभ होगा। गांव आलीमेव निवासी शेर मोहम्मद ने बताया कि इस सड़क के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन पुन्हाना क्षेत्र की तरफ जाते हैं। इसके निर्माण से हथीन ही नहीं होडल उपमण्डल के गांवों को भी लाभ होगा। आलीमेव, आली ब्राह्मण, नांगल सभा, रूपनगर नाटोली, पावसर, गुबराडी, नांगल जाट, बहीन, पहाड़ी, मानपुर, कोट, बिसरू, खिल्लुका, गुराक्सर गांवों के लोगों को लाभ होगा। यह सड़क लंबे अरसे से खस्ताहाल थी। पहले यह सड़क मार्किट बोर्ड के रखरखाव में थी। अब इसको लोक निर्माण विभाग के नियंत्रण में लाया गया है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विपिन व्यास ने बताया कि सड़क का पुनर्निर्माण ही नहीं इसकी चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सड़क का निर्माण कराकर आम जन को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें