फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनाज मंडी से आढ़ती का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। अग्रसेन चौक स्थित अनाज मंडी के आढ़ती का अपहरण कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार दोपहर बाद की बताई गई है। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

आढ़ती के भाई ने यूपी के कोसीकलां की मंडी के व्यापारी पर पैसे के लेनदेन के मामले में अपहरण करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस आढ़ती की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव भूपगढ़ निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका भाई राम अवतार होडल अनाज मंडी में आढ़त की दुकान करते हैं। सोमवार की दोपहर एक बजे के करीब वह खाम्बी अनाज मंडी में था। इसी दौरान कार में सवार होकर दो युवकों ने खाम्बी मंडी में आते ही उसके भाई राम अवतार के बारे में पूछताछ की।बाद में उन्होंने अपने भाई के बारे में होडल अनाज मंडी में मौजूद होने की जानकारी दी। इन दोनों ने होडल में कारगिल मंडी से दो बजे के करीब उसके भाई रामअवतार को उठा लिया। बाद में जब उसने अपने भाई को फोन किया तो फोन नहीं उठ पाया। इस दौरान तीन बजे के करीब उन युवकों ने उसके भाई को छोड़ने की एवज में बीस हजार रुपये की मांग की तो उसने अपने भाई के पे फोन पर पैसे डाल दिए। बाद में आढ़ती का भाई फोन करता रहा लेकिन अपहरणकर्ताओं ने फोन नहीं उठाया। मनीष कुमार ने कहा कि बाद में उन लोगों ने मंगलवार तक उसके भाई के घर आने की बात करने के अलावा उन्होंने पैसे की मांग की तो उसने मना कर दिया। इस दौरान रात के साढ़े नौ बजे के करीब उसके फोन पर अश्लील गालियां देने के अलावा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई के अपहरण में कोसीकलां की मंडी के व्यापारी निखिल खंडेलवाल का हाथ है। उसने ही उसके भाई की सुपारी देकर अपहरण करवाया। वहीं, थाना प्रभारी सोमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द अपहरण के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें