फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यमुना पुल पर नाकाबंदी में पकड़ी शराब की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से अंग्रेजी शराब की 84 बोतलें लेकर अलीगढ़ जा रहे थे आरोपी, वाहन जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। छांयसा थाना पुलिस की इंटर स्टेट नाका टीम ने मोहना-बागपुर रोड पर यमुना पुल के पास अवैध शराब की तस्करी में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के गांव ऐदलपुर निवासी सौरव चौधरी और मालीपुरा निवासी यश पाठक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी से अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 84 बोतलें बरामद की हैं। शराब तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार टीम यमुना पुल पार मोहना-बागपुर रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान यमुना पुल की तरफ से काले रंग की गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं। गाड़ी में सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दिल्ली से शराब खरीदकर अलीगढ़ ले जा रहे थे। गाड़ी चालक एवं मालिक सौरव से शराब के परिवहन का लाइसेंस और परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ छांयसा थाना में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें