फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'51 कदम दूर जाते ही दूर हो जाएगी हर समस्या': अजनबियों ने बैग में रुपये-गहने डलवाए, महिला लौटी तो सब गायब थे

Tue, 20 Jan 2026 05:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

फरीदाबाद के सेक्टर-3 मार्केट के पास एक महिला को सम्मोहित कर उसके सोने के जेवर और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। दो अज्ञात ठगों ने महिला को बातों में फंसाकर, उसकी परेशानी दूर करने का झांसा दिया।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सेक्टर-3 मार्केट के पास ठग, एक महिला को सम्मोहित कर सोने के जेवर व नकदी चोरी करके ले गए। महिला के बच्चे उनसे दूर रहते हैं। वह बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए गई थीं। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सेक्टर-3 निवासी सुब्बा लक्ष्मी ने बताया कि वह अपने मकान में अकेली रहती हैं। उनका बेटा और बेटी बाहर रहते हैं। वह काफी परेशान चल रही हैं। 17 जनवरी को वह अपने घर से सेक्टर-3 के बाजाप गई थीं। जब वह मार्केट सेक्टर-3 से घर की तरफ जा रही थीं, तो घर से पहले रास्ते में दो अनजान व्यक्ति उनको मिले। उन्होंने उनसे कहा कि वह काफी परेशान हैं। आरोपी उनको सम्मोहित कर कहने लगे की वह उनकी परेशानी को दूर कर देंगे।

आरोपियों ने महिला को एक पॉलिथीन के अंदर फोन, एक पर्स, जिसमें कुछ पैसे, कान की बाली, घर की चाबी को डालने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि वह 51 कदम दूर जाएं और फिर वापस आ जाओ, तो उनकी समस्या दूर हो जाएगी। जिस पर वह 51 कदम दूर चली गई।
विज्ञापन

जब वह वापस आई तो चोर उनके सामान को चोरी करके भाग गए। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों की काफी तलाश की लेकिन उनको कोई पता नहीं चला। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें