फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसआईआर के लिए कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बीएलए-2 व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कांग्रेस नेता रोहित नागर के संयोजन में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने मुख्य रूप से मौजूद रहकर पार्टी पदाधिकारियों को जानकारी दी। बैठक में एसआईआर को लेकर सजग रहने की अपील की गई और तय किया गया कि एक भी गलत वोट नहीं बननी चाहिए और सही वोट कटनी नहीं चाहिए। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावल द्वारा किया गया।
विज्ञापन



रोहित नागर ने कार्यकर्ताओं को अभियान की प्रक्रिया, मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व पार्षद जगन डागर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास दायमा, जिला सचिव बाबू लाल रवि, तिगांव युवा अध्यक्ष पंकज कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें