फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें बनवाने के लिए विधायक ने लिखी सीएम को चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा ने एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को बनवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चिट्ठी लिखी है। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें बल्लभगढ़ और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में लगती हैं। ऐसे में उन्होंने परिवहन मंत्री एवं बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की व्हर्लपूल चौक से लेकर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के सारन चौक की ओर जाने वाली सड़क की जर्जर हालत में हैं। ये दोनों ही सड़कें एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख सड़कें हैं और इससे प्रदेश सरकार को सालाना करोड़ों रुपये का टैक्स मिलता है। यह सड़क एनआईटी विधानसभा में आने का मुख्य रास्ता भी है। रोजाना हजारों नौकरी पेशा कर्मचारी, स्कूल बसें और आमजन यहां से गुजरते हैं। नीरज शर्मा ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि यह सड़क एचएसआईआईडीसी के द्वारा बनाई जानी थी। एचएसआईआईडीसी ने इस सड़क सहित आसपास की अन्य सड़कों के निर्माण का कार्य गोपाल कंस्ट्रक्शन को दिया था। बाद में सरकार ने सड़क निर्माण के टेंडर को महंगा बताया, जिसके बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने दोबारा टेंडर छोड़ा। यह टेंडर गोपाल कंस्ट्रक्शन के टेंडर से 41.5 करोड़ रुपये कम का था। नया टेंडर दिए जाने के बाद गोपाल कंस्ट्रक्शन ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी, जिसके बाद से इस पर स्टे लगा हुआ है और मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप कर अधिकारियों को निर्देश दें और मामले का जल्द से जल्द निपटारा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें