कोविड-19 की महामारी के कारण आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे लोगों के लिए रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ने प्रोजेक्ट तृप्ति की शुरूआत की है। इसके तरह मात्र दस रुपये में खाना खिलाया जाएगा।
क्लब ने लोगों की परेशानी जानने के लिए अपने स्तर पर एक सर्वे कराया। इसमें पाया गया कि उद्योग जगत में आई मंदी के कारण मजदूरों की मासिक आय काफी कम हो गई है। जबकि दैनिक जरूरतों का खर्च पहले की तरह ही बरकरार है। ऐसे में आर्थिक परेशानी लोगों को भूखे पेट सोने पर विवश न करे, इसके लिए तृप्ति नाम से प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद के जिला प्रधान मजदूरों को पहले की तरह प्रतिदिन 30-40 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट तृप्ति के अंतर्गत प्रतिदिन 100 से ज्यादा लोगों को 10 रुपये में स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं संपूर्ण खाना खिलाया जा जाएगा। प्रोजेक्ट में पूर्व प्रधान विजय सुनेजा, रोटेरियन संजय दुआ, रोटेरियन प्रदीप मल्लाह, रोटेरियन जितेंद्र अरोड़ा सहयोगी रहे।