फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वाइन फ्लू के आकड़ों पर लोगों में असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। बारिश और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच स्वाइन फ्लू का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अगस्त महीने के दौरान स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी आई है। प्रदेश स्तर से फरीदाबाद में इस वर्ष अब तक 80 मामले सामने आने की जानकारी दी गई है। हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में जिले में स्वाइन फ्लू के केवल 16 मरीज बताए गए हैं। आंकड़ों में अंतर होने से स्थिति को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय के आधार पर जारी रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में प्रदेश में 180 से अधिक स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए। इनमें फरीदाबाद में सबसे अधिक 80 मामले बताए गए हैं। हालांकि स्थानीय अधिकारी इनकी संख्या 16 बता रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में बदलाव, बारिश और उमस बढ़ने के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़ना सामान्य है। सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत इस दौरान बढ़ सकती है। स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण भी सामान्य वायरल संक्रमण जैसे होते हैं। ऐसे में लगातार बुखार, खांसी या कमजोरी रहने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू में तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, बदन दर्द और अत्यधिक कमजोरी हो सकती है। कुछ मरीजों को सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। ठंड लगना, थकान, उल्टी और दस्त की शिकायत भी हो सकती है। लक्षण गंभीर होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी है।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल जरूरी : मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क का इस्तेमाल करते नजर नहीं आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचने वाले कई मरीज भी बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मास्क पहनने की सलाह देने के लिए नोटिस भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें