संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित जेड पार्क में चल रहे साप्ताहिक योग चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य योग प्रशिक्षक योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने साधकों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ज्ञान और संस्कार देकर व्यक्ति को सही दिशा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 21 गुरुजनों को सम्मानित किया गया। आयोजक गुरमीत सिंह देओल, अंकुर सिंह, योगाचार्य जयपाल शास्त्री और पार्षद कुलदीप साहनी ने गुरुजनों को फूलों की माला पहनाकर मां सरस्वती की तस्वीर, डायरी और पेन भेंट किए।