बल्लभगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से बल्लभगढ़ अड्डे पर नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 27 चालक प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। वाहन चालकों के लिए नशे से दूर रहना बेहद जरूरी है। नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक की जान के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है। संवाद