फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर बैठकर फोन-लैपटॉप कर सकेंगे चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर स्मार्ट चेयर हो रही तैयार, एचएससीआईटी ने प्रोजेक्ट के लिए दिया 22 लाख का फंड
विज्ञापन

वाईफाई, सीसीटीवी कैमरे और एलईडी लाइट जैसी सुविधाओं से होगी लैस

गौरव मिश्रा

फरीदाबाद। अब लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर मोबाइल फोन या लैपटॉप चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। पार्क, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर ही वे अपने फोन और लैपटॉप चार्ज कर सकेंगे। इसके लिए जेसी बोस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और विद्यार्थी मिलकर सोलर आधारित स्मार्ट चेयर तैयार कर रहे हैं। यह चेयर केवल बैठने की जगह नहीं होगी, बल्कि इसमें चार्जिंग, इंटरनेट और सुरक्षा जैसी कई सुविधाएं भी मिलेंगी।

इस प्रोजेक्ट पर वर्ष 2024 में काम शुरू किया गया था। हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (एचएससीआईटी) की ओर से इसके लिए 22 लाख रुपये का फंड भी दिया गया है। वर्ष 2027 तक स्मार्ट चेयर को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर इन्हें स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन


स्मार्ट चेयर में सामान्य चार्जिंग सॉकेट के साथ फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी लगाए जाएंगे। इससे लोग बैठकर अपने मोबाइल और लैपटॉप चार्ज कर सकेंगे। इसके अलावा चेयर में 30 मिनट के लिए सीमित वाईफाई इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी। मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट काम नहीं करने की स्थिति में लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। चेयर में एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे पार्कों में शाम के समय भी लोग रोशनी में बैठकर अपना काम कर सकेंगे। चेयर में कैमरा और वीडियो सर्विलांस की सुविधा भी होगी। इसके जरिये 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई असामाजिक तत्व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचा सके। किसी तरह की गतिविधि होने पर उसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहेगी। इसके लिए फुटेज को चिप और क्लाउड स्टोरेज में सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाएगी। पूरी चेयर सोलर पैनल से संचालित होगी। इससे इसे चलाने के लिए अलग से बिजली की खपत की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद अन्य प्रोफेसरों और विद्यार्थियों को भी इससे जोड़ा जाएगा। इसके लिए निजी स्कूलों, कॉलेजों और नगर निगम (एमसीएफ) के साथ मिलकर काम करने की योजना है। स्मार्ट चेयर को पार्कों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित किया जाएगा।

बातचीत

इस प्रोजेक्ट में काम करके हमें तकनीक को आम लोगों की जरूरतों से जोड़ने का अवसर मिल रहा है। हमारा प्रयास इसे सुविधाजनक और उपयोगी बनाना है। मुझे इसके लिए 29 हजार रुपये माह मिल भी रहे हैं। - राहुल भीमराव, विद्यार्थी, जेसी बोस विश्वविद्यालय
विज्ञापन


स्मार्ट चेयर के जरिये सार्वजनिक स्थलों पर बैठने, चार्जिंग, इंटरनेट और सुरक्षा की सुविधाएं एक साथ उपलब्ध कराने का प्रयास है। इसे सोलर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। - डॉ. रोहित त्रिपाठी, प्रोफेसर, जेसी बोस विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें