फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की भी चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना काल में लोगों को अन्य बीमारियों के बारे में भी सचेत किया जा रहा है। साथ ही उन्हें जागरूक कर स्वास्थ्य विभाग लगातार अलर्ट रहने के अपील कर रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से मलेरिया डेंगू, चिकनगुनिया के प्रति सजग रहकर बचाव की अपील की गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि मानसून के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियां मसलन डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में जरूरी है कि लोग इन बीमारियों से बचने के लिए पहले से ही जरूरी कदम उठाएं। उन्होंने बताया कि डेंगू व मलेरिया का मच्छर पानी में पनपता है। इसलिए जरूरी है कि लोग घरों में पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बारिश के मौसम में लोग अपने घरों में लगे कूलर को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। कूलर के पानी को पूरी तरह से निकाल कर, उसे सुखाकर दोबारा से पानी भरें।
समय-समय पर पानी बदलते रहें। घरों में रखे मटकों, गमलों, टायरों में भी पानी जमा नहीं होने दें। इसके साथ ही छत पर भी पानी की निकासी का इंतजाम करें। सावधानी बरत कर हीं लोग मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। बुखार आदि होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जांच कराएं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं नहीं लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें