फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूल में शुरू हुई कंपोजिट लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के निर्देशों पर बृहस्पतिवार को बाल भारती पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब शुरू हुई। चाइल्ड एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष निखिल चन्ना और स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव अरविंद भाटिया ने लैब का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या आशा प्रभाकर, शिक्षकों और विद्यार्थियों की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन

सीबीएसई की कौशल बोध और कौशल विकास पहल के तहत तैयार की गई इस लैब का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा उपलब्ध कराना है। लैब के माध्यम से छात्रों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान की क्षमता, नवाचार और समालोचनात्मक चिंतन जैसे आधुनिक कौशलों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के उद्देश्यों के अनुरूप है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें