नोएडा ब्यूरो। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने की कगार पर है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अस्पताल में चार-पांच दिन का स्टॉक बचा है, जिसमें करीब एक हजार लोगों को वैक्सीन लग सकती है। अगले चार से पांच दिन बाद वैक्सीन का संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे में कुत्ते काटने के पीड़ितों को दूसरे अस्पताल जाने के लिए मजबूर होना होगा।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने वाला है इसलिए पहले से स्वास्थ्य महानिदेशालय को कई बार पत्र लिखकर वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है ताकि समय पर स्टॉक उपलब्ध हो सके और मरीजों को भटकना न पड़े। सीएमएस ने बताया कि वैक्सीन की एक वाइल में पांच लोगों को वैक्सीन लगती है। ऐसे में जितनी वाइल बची हैं इसमें करीब 1000 लोगों को ही वैक्सीन लग सकेगी।