फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ब्लेड से हमले की शिकायत निकली मनगढ़ंत, पढ़ाई और नौकरी के दबाव में रची थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी, बीसीए कोचिंग और पार्ट टाइम जॉब न मिलने से परेशान थी छात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीसीए की एक छात्रा पर घर में घुसकर अज्ञात युवक द्वारा ब्लेड से हमला करने की शिकायत पुलिस जांच में पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठी पाई गई है। खेड़ीपुल थाना पुलिस की सतर्कता और बारीकी से की गई जांच में यह खुलासा हुआ कि छात्रा ने बीसीए की कोचिंग, आर्थिक तंगी और पार्ट टाइम जॉब न मिलने के तनाव में आकर परिजनों पर दबाव बनाने के लिए यह पूरी पटकथा खुद गढ़ी थी।

पांच अक्तूबर को खेड़ीपुल थाना क्षेत्र की रहने वाली बीसीए छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि जब वह घर में अकेली पढ़ाई कर रही थी, तभी मुंह पर कपड़ा बांधकर एक अज्ञात युवक घर में घुसा। उसने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया और घायल कर भाग गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


ऐसे हुआ झूठी कहानी का पर्दाफाश
जब छात्रा द्वारा बताए गए घटनाक्रम का मौके और परिस्थितियों से मिलान किया, तो बयानों में भारी विरोधाभास नजर आया। आसपास की जांच और साक्ष्यों के सत्यापन में किसी भी बाहरी व्यक्ति के घर में घुसने की पुष्टि नहीं हुई। जब पुलिस ने तकनीकी तथ्यों और परिस्थितियों को सामने रखकर कड़ाई से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच में सामने आया कि छात्रा घर की कमजोर आर्थिक स्थिति, बीसीए की कोचिंग की फीस और अपनी जरूरत के मुताबिक पार्ट टाइम नौकरी न मिल पाने के कारण मानसिक तनाव में थी। परिजनों का ध्यान खींचने और उन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से उसने खुद को ब्लेड से मामूली चोट पहुंचाई और फिर किसी अज्ञात हमलावर के घर में घुसकर हमला करने का ड्रामा रचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें