फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खुले में कुत्तों को खाना डालने पर थाने में शिकायत दी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के आरडब्ल्यूए ने पहले ही दिव्या नायक पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया हुआ है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोसाइटी के उप प्रधान रणमीत चहल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को निवासी दिव्या नायक ने एक बार फिर खुले में कुत्तों को खाना डाला। इस पर आरडब्ल्यूए ने खेड़ी पुल थाने में शिकायत दी है। जिस पर खेड़ी पुल थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया की शिकायत के आधार पर जांच जारी है।

सोसाइटी आरडब्ल्यूए ने दिव्या नायक पर पहले ही 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया हुआ है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि यह जुर्माना सोसाइटी एक्ट के नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर लगाया गया। इसमें तय स्थानों से बाहर कुत्तों को खाना डालना, नोटिसों की अनदेखी करना और निवासियों की आपत्तियों को नजरअंदाज करना शामिल है।
विज्ञापन


कैसे होगी जुर्माने की वसूली

उप-प्रधान रणमीत चहल ने बताया कि यदि दिव्या नायक यह जुर्माना राशि स्वेच्छा से जमा नहीं करती हैं,तो आरडब्ल्यूए कानूनी रास्ता अपनाएगा। इसके लिए सबसे पहले रिकवरी नोटिस जारी किया जाएगा और मामला कोर्ट में ले जाया जाएगा। कोर्ट से आदेश आने के बाद यह जुर्माना सोसाइटी की मेंटेनेंस चार्ज या आरडब्ल्यूए अन्य माध्यमों से रिकवर करेगा।
विज्ञापन


हालांकि दिव्या नायक का सोशल मीडिया के माध्यम से कहना है कि उन्होंने तीन साल से अपने खर्चे पर सोसाइटी के करीब 40 कुत्तों को खाना खिलाया है और यह काम सुप्रीम कोर्ट व कानून के अनुरूप है, जिनमें सोसाइटियों में फीडिंग पॉइंट बनाए जाने का प्रावधान है। दिव्या का आरोप है कि सोसाइटी पदाधिकारी और सुरक्षा गार्ड उन्हें परेशान कर रहे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें