फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खाद के साथ कीटनाशक, स्प्रे जबरदस्ती बेचना अवैध, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद के साथ कीटनाशक, स्प्रे आदि जबरदस्ती बेचना पूरी तरह से अवैध, होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। कृषि विभाग के उप निदेशक अनिल सहरावत ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को समय पर और उचित दामों पर उर्वरक (यूरिया, डीएपी) उपलब्ध करवाई जाए। कोई भी खाद विक्रेता निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर खाद न बेचे। खाद के साथ कीटनाशक, स्प्रे आदि जबरदस्ती बेचना पूरी तरह से अवैध है। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई विक्रेता ऐसा करता है तो किसान तुरंत कृषि विभाग को इसकी शिकायत दें। विभाग द्वारा नियम अनुसार जांच करके दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपना हक जानते हुए जागरूक रहें और किसी भी तरह की अनियमितता को सहन न करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कृषि में प्रयोग होने वाली यूरिया की गाड़ी को किसी फैक्ट्री या अन्य औद्योगिक इकाई में जाते हुए पकड़वाता है, तो उसे विभाग की ओर से जागरूक नागरिक के रूप में सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें