फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंपनी प्रबंधक से 50 हजार की ठगी

Tue, 19 Mar 2024 11:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर निजी कंपनी की महिला प्रबंधक के साथ 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। साइबर ठग ने लिंक भेजकर महिला को ठगी का शिकार बनाया। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-8 निवासी अतिभा सिंह ने बताया वह ऑटोमोबाइल कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास जनवरी महीने में इंडसइंड बैंक का नया क्रेडिट कार्ड आया था। 23 फरवरी तक उन्होंने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया था। 23 फरवरी को उनके पास बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर कॉल आई थी। उन्होंने साइबर ठग द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करके ओटीपी भर दिया। ओटीपी भरने के बाद उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 50 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें