फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से सफर करने वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
45 दिन तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, पुनर्विकास कार्य के चलते प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर रहेगा ब्लॉक
विज्ञापन

43 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और कई ट्रेनों के ठहराव में होगा बदलाव

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते एक सितंबर से 15 तक अक्तूबर तक प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन यानी लाइन नंबर चार और पांच पर 45 दिनों का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कई ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा और 43 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे। एक सितंबर से 15 अक्तूबर तक ट्रेन संख्या 64908 शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ ईएमयू, 64071 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू, 64052 गाजियाबाद-पलवल ईएमयू, 64015 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू, 64078 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू, 64057 पलवल -गाजियाबाद ईएमयू, 64012 शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू और 64013 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू रद्द रहेंगी। इनमें ट्रेन संख्या 64015 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू का ईसीआर एसएसबी जाकर 64910 शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू के रूप में काम करेगा। वहीं, ट्रेन संख्या 64078 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू के ईसीआर को गाजियाबाद भेजकर 64441 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू के रूप में चलाया जाएगा। 64076 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू दो सितंबर से 14 अक्टूबर तक तीसरी लाइन से चलेगी। इसके अलावा 19019 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस को 31 अगस्त और 14 अक्टूबर को पलवल-फरीदाबाद के बीच 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


कई ट्रेनों का फरीदाबाद में नहीं होगा ठहराव

ब्लॉक के दौरान डाउन दिशा में 12919 मालवा एक्सप्रेस, 12615 ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, 14309 उज्जैनी एक्सप्रेस, 14317 योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश दैनिक एक्सप्रेस, 12625 केरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14621 नांदेड़-फिरोजपुर एक्सप्रेस और 11077 पुणे-जम्मू तवी एक्सप्रेस का फरीदाबाद में ठहराव नहीं होगा। वहीं, अप दिशा में 12138 पंजाब मेल, 20986 माता वैष्णो देवी कटरा-कोटा साप्ताहिक एक्सप्रेस, 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस, 11450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस, 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई एग्मोर अंडमान एक्सप्रेस, 16318 हिमसागर एक्सप्रेस, 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस, 19020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 12920 मालवा एक्सप्रेस, 14622 फिरोजपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस, 22918 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस और 19308 ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस का फरीदाबाद में ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन


43 ट्रेनों के बदलेंगे प्लेटफॉर्म

रेलवे के अनुसार, ब्लॉक अवधि में 43 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे। इनमें 17 अप और 26 डाउन ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर तीन और दो के बजाय क्रमश प्लेटफॉर्म नंबर चार और एक से संचालित किया जाएगा। ब्लॉक के दौरान पांच से छह मालगाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ेगा। इनमें से दो मालगाड़ियों को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की ओर मोड़ा जा सकता है। रेलवे के अनुसार कोयले की रैक पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रेलवे ने ब्लॉक अवधि के दौरान फरीदाबाद स्टेशन के यार्ड में किसी ट्रेन को खड़ा करने या प्राथमिकता देने पर भी रोक लगाई है। साथ ही, आपातकालीन ब्लॉक को छोड़कर इस अवधि में स्टेशन पर कोई अन्य ब्लॉक नहीं लिया जाएगा। यात्रियों की जानकारी के लिए स्टेशन पर उद्घोषणा, सूचना पट्ट और पूछताछ केंद्र के माध्यम से रद्द ट्रेनों, ठहराव और प्लेटफॉर्म में बदलाव की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें