फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्नातक के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के कॉलेजों ने स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों के लिए नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करते हुए नियमित कक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस सत्र से सभी कक्षाएं समयानुसार और नियमित रूप से संचालित होंगी। छात्रों को 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को सूचित किया है कि सभी विभागों के टाइम टेबल कॉलेज के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप और सूचना पट्टों पर साझा कर दिए गए हैं जिससे विद्यार्थी समय पर अपनी कक्षाओं में शामिल हो सकें। इसके अलावा छात्रों को असाइनमेंट, प्रोजेक्ट वर्क और इंटर्नल असेसमेंट में भी समय पर भाग लेना होगा। जिन छात्रों की उपस्थिति निर्धारित सीमा से कम पाई जाएगी उन्हें चेतावनी दी जाएगी और बार-बार अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

उपस्थिति की नियमित निगरानी करें
उच्च जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने बताया कि कॉलेजों में शैक्षणिक अनुशासन बनाए रखने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपस्थिति की नियमित निगरानी करें और रिपोर्ट विभाग प्रमुखों को दें। इस निर्णय से विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ेगी और छात्र नए सत्र की शुरुआत से ही नियमित रूप से कॉलेज आना शुरू करेंगे। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि इस सख्ती से छात्रों की पढ़ाई में सुधार होगा और शैक्षणिक परिणामों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें