फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हिंदी दिवस पर हास्य कवि सम्मेलन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में हिंदी दिवस के अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन साहित्य, हास्य और व्यंग्य का एक अनूठा संगम बनकर प्रस्तुत हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. बिंदु शर्मा ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों की जीवंत अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन




सम्मेलन में प्रख्यात कवि दिनेश रघुवंशी ने अपनी भावनात्मक और हास्यपूर्ण कविताओं से श्रोताओं को बांधे रखा। उन्होंने कविता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को साहित्य की ओर प्रेरित किया। कवि वेद प्रकाश वेद ने सामाजिक विषयों पर व्यंग्यात्मक शैली में प्रस्तुतियां दीं। कवि विनोद पाल ने हल्के-फुल्के अंदाज में हास्य प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बनाए रखा।विद्यालय के शिक्षकों ने भी मंच साझा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें