फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महाविद्यालय के छात्रों ने सीखीं आपदा प्रबंधन की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में मॉक ड्रिल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को आपदा प्रबंधन व सुरक्षा जागरूकता के तहत एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्रों ने आपदा प्रबंधन की बारीकियां की सीखीं। कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-12 के अग्निशमन अधिकारियों और संबंधित प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों ने छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्रों को आग, बिजली एवं अन्य आपात स्थितियों को नियंत्रित करने के उपाय तथा अग्निशामक यंत्रों के उपयोग की सही विधि समझाई। इसके बाद परिसर में ही लाइव मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस और रेड क्रॉस के प्रतिनिधियों को प्रत्यक्ष रूप से आग बुझाने, भवन से सुरक्षित बाहर निकलने, प्राथमिक चिकित्सा देने और आपदा के समय राहत कार्य चलाने का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन


इस बहु-विभागीय अभ्यास में जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी डीआरओ विकास सिंह, तहसीलदार सुमेर सिंह, अभिमन्यु, करण तथा सतबीर रावल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा, होम गार्ड्स, इंडियन रेड क्रॉस, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल में महाविद्यालय की ओर से उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रितिका गुप्ता, एनसीसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र, तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के प्रोग्राम अधिकारी डॉ. जोरावर सिंह, डॉ. राजविंदर कौर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें