फरीदाबाद। कॉलेजों के विद्यार्थी ऑनलाइन ही प्रोन्नत होंगे। इसके लिए 16 अगस्त तक आखिरी समय सीमा तय की गई है। हालांकि कई कॉलेजों में पहले ही विद्यार्थियों की ऑनलाइन प्रोन्नत प्रक्रिया कर ली गई है। पहले और दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों की प्रोन्नति के लिए यह तिथि महत्वपूर्ण है। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा फिलहाल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अंतिम निर्णय पर निर्भर है।
कोरोना काल में कॉलेज विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए ही प्रोन्नत करने की दिशा में 16 अगस्त निदेशालय की ओर से आखिरी तारीख के रूप में निश्चित की गई है। फिलहाल कॉलेजों में पहले और दूसरे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी कॉलेजों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। प्रोन्नत्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के रिकॉर्ड को ऑनलाइन ही प्रोग्रेस करने वाले मॉड्यूल बनाया है। इसके जरिए ही अगली कक्षा में विद्यार्थियों को प्रोन्नत्ति दी जाएगी।