फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण : 136 नए मरीज मिले, 172 घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के 136 नए मरीजों की पहचान बृहस्पतिवार को की गई है। इस दौरान दो की मौत हो गई। जबकि 172 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। जिले में अब तक 10651 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें से 9599 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 147 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि भी विभाग ने की है। इसमें अशोका एन्क्लेव निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और एसजीएम नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति थे। मृतकों में ज्यादातर कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। नए मामले सेक्टर 82, सेक्टर 88, सेक्टर 35, सेक्टर 31, सेक्टर 18 ए, सेक्टर 8, सेक्टर 9, सेक्टर 29, सेक्टर 17, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, अजरौंदा, सारन, एसजीएम नगर, डबुआ कॉलोनी, एनआईटी एक, पर्वतीय कॉलोनी के अलावा एनआईटी फरीदाबाद, ओल्ड फरीदाबाद व बल्लभगढ़ से अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं।
वहीं, जिले के रिकवरी रेट में फिर से सुधरा आया है। अब तक 90 प्रतिशत से अधिक मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस समय 904 मामले उपचाराधीन है। इनमें से 336 अस्पतालों में भर्ती है और 568 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में दाखिल 33 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसमें से 8 को वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया किया अब तक 99175 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 325 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। मरीजों के दोगुने होने की दर फिलहाल 74 दिन से अधिक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें