फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: अस्पताल में सहकर्मी ने किया युवती से दुष्कर्म, मुंह खोलने पर अनीश ने दी थी जान से मारने की धमकी

Fri, 30 Sep 2022 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

आरोपी ने धमकी दी कि इस बारे में किसी से कुछ कहा तो वह जान से मार देगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में दो युवतियों ने महिला थाना सेंट्रल में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला ने अपने सहकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है अनीश नाम का युवक उसके साथ अस्पताल में नौकरी करता है। आरोपी ने अस्पताल में ही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


आरोपी ने धमकी दी कि इस बारे में किसी से कुछ कहा तो वह जान से मार देगा। दूसरे मामले में घरेलू सहायिका ने अपने मकान मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने कहा 23 सितंबर को देर रात उसके मालिक मनोज भाटी ने इसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता दिल्ली निवासी है। उसने घर जाकर अपने परिवार को आपबीती बताई। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने मालिक के खिलाफ केस दर्ज करवाया दिया। पुलिस दोनो मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें