फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा गड्ढा: गड्ढे में गिरकर बबलू की मौत, पत्नी ने निगम अधिकारियों के खिलाफ दी शिकायत

Fri, 30 Sep 2022 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

थाना पल्ला प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कटारिया ने बताया कि मूल रूप से भागलपुर बिहार निवासी बबलू अपने परिवार के साथ पल्ला की शिव कालोनी में रहता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्ला इलाके में एक गड्ढे में गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के साथ घर जा रहा था। सड़क निर्माण कार्य के चलते वह किनारे पर चल रहा था। पैर फिसलने से वह एक गहरे गड्ढे में जा गिरा। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और डॉक्टर के पास लेकर गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया। मृतक की पत्नी ने थाने में निगम अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दी है।

विज्ञापन


थाना पल्ला प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कटारिया ने बताया कि मूल रूप से भागलपुर बिहार निवासी बबलू अपने परिवार के साथ पल्ला की शिव कालोनी में रहता था। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी के साथ सेहत पुर रोड से घर की तरफ जा रहा था। यहां सडक निर्माण कार्य के चलते दोनो किनारे चल रहे थे। इसी दौरान बबलू का पैर फिसल गया और वह एक गहरे गड्ढे में जा गिरा। इसमें गंदा पानी भरा हुआ था।

आसपास के लोगों और उसकी पत्नी ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में ले गए। यहां इलाज के दौरान बबलू ने दम तोड दिया। मृतक की पत्नी बबीता ने निगम अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें