फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुबह-शाम सता रही सर्दी, धूप से मिल रही राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। ठंडी हवाओं और कम तापमान के कारण सुबह के समय लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दफ्तर जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी हो रही है।

दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिला, जिससे सड़कों पर दृश्यता प्रभावित हुई। वाहन चालकों को खास सावधानी बरतनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का असर अभी बना रहेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें