फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छबील लगाकर पिलाया ठंडा पानी

विज्ञापन
सिखों के पांचवें गुरू अर्जन देव के शहीदी पर्व को समर्पित करते हुए कोर्ट परिसर में पंजाबी लायर्स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में कोर्ट परिसर में पंजाबी लायर्स क्लब की ओर से छबील का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में न्यायालय परिसर में आने वाले वकीलों, कर्मचारियों, वादकारियों और राहगीरों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला और महासचिव टीका डागर ने भी छबील सेवा में सहयोग करते हुए लोगों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ, मनोज अरोड़ा और नरेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें