फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा सुनील: शराब पीकर लेटा था, काटने के बाद सांप हुआ बेहोश, डिब्बे में भरकर ले गया युवक

Mon, 10 Aug 2026 07:15 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

रात में सोते समय कोबरा ने सुनील को काटा। उसने हिम्मत कर सांप को डिब्बे में बंद किया और बीके सिविल अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, उसकी हालत बेहतर है।
विज्ञापन
कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनखीर में रात को सो रहे युवक को कोबरा ने काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक घबराया नहीं, बल्कि उसने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वह उसी डिब्बे को लेकर बीके सिविल अस्पताल पहुंच गया। 

विज्ञापन

युवक के हाथ में सांप से भरा डिब्बा देखकर अस्पताल में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने युवक की जांच कर तुरंत उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। अनखीर निवासी सुनील ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है और रात में घर पर सो रहा था। 

इसी दौरान कोबरा ने उसके हाथ में काट लिया। सुनील के अनुसार, घटना के समय उसने शराब पी रखी थी। सांप के काटने के बाद जब उसने आसपास देखा तो सांप कुछ दूरी पर बेहोश पड़ा था। उसने हिम्मत करके सांप को पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन

इसके बाद वह डिब्बे में बंद सांप को लेकर बीके अस्पताल पहुंच गया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सांप के काटने की स्थिति में पीड़ित को बिना समय गंवाए नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। मरीज को कम से कम हिलाया-डुलाया जाए और काटे गए अंग को स्थिर रखने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें