फरीदाबाद के डबुआ सब्जी मंडी में आयोजित एनआईटी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना की रैली में जनता को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की समस्या का नाम है। भाजपा समाधान का नाम है।
सीएम योगी ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रात्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने 65 सालों तक राम जन्म भूमि पर राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया। देश की सभी समस्याओं की जड़ कांग्रेस है। जिसमें विभाजन त्रासदी और आतंकवाद शामिल है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद अब मौलवी भी ‘राम-राम’ कहने लगे हैं। एक दिन देश में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ की आवाज सुनाई देगी।
उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। जो दंगाई थे, वे या तो जेल में हैं या जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं। हरियाणा में भाजपा ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। कांग्रेस के शासनकाल को खनन, वन और भूमि माफियाओं का राज था। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से हरियाणा का विकास हुआ है। डबल इंजन के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को रुकने नहीं देना है। एनआईटी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना और बड़खल धनेश अदलखा को जिताने की अपील की।