फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जनता की गुहार सुनने आज आएंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक लेंगे। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में शाम 5 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वह जनता की शिकायतों को सुनेंगे और उनका निवारण करेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष हैं और हर माह बैठक में लोगों की शिकायत सुनते हैं। बुधवार की बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आने वाली परिवादों पर मुख्यमंत्री फैसला लेंगे और उनका मौके पर ही निपटारा करेंगे। इससे पूर्व जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 17 अक्तूबर को हुई थी, जिसमें 13 मामले रखे गए थे। मुख्यमंत्री ने इनमें से 10 का मौके पर ही निपटारा कर दिया था।
विज्ञापन

-
कल फतेहपुर बिल्लौच भारत जन संवाद संकल्प यात्रा का भी करेंगे शुभारंभ
सीएम मनोहर लाल बृहस्पतिवार 30 नवंबर को गांव फतेहपुर बिल्लौच से विकसित भारत-जन संवाद संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। गांव फतेहपुर बिल्लौच में विकसित भारत-जन संवाद संकल्प यात्रा में जनता को केंद्र और प्रदेश सरकारों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। यात्रा के ठहराव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा युवाओं को यात्रा से जोड़ने के लिए विकसित भारत की थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

-
आज पृथला में विधायक सुनेंगे समस्या
विधायक राजेश नागर बुधवार को पृथला विधानसभा के शाहजहांपुर, मछ्गर, बहवलपुर, नरहावली, छायसां गांव के ग्रामवासियों की समस्या सुनेंगे। वह जन संवाद कार्यक्रम में विधायक राजेश नागर प्रदेश के मुख्यमंत्री के विशेष दूत बनकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनेंगे। जन संवाद कार्यक्रम में जिला व उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें