फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के राजनीतिक सलाहकार ने देखी मेडिकल कॉलेज की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़ ने शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज छायंसा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर महामारी से निपटने की तैयारियां देखीं और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा कॅरोना महामारी से निपटने के लिए श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज छायंसा में 100 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है। सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सोमवार से जनता की सेवा के लिए इसे शुरू कर दिया जाएगा। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉॅ शालीन ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने व आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यहां की जा रही तैयारियां अपने आप में मील का पत्थर है। जिसका भरपूर लाभ मरीजो को मिलेगा। इसके लिए योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। जिला उपायुक्त यशपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के शुरू हो जाने से स्थानीय लोगों को काफी मदद मिलने की संभावना है। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। सेवा को मेडिकल कॉलेज की कमान दिए जाने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें