फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएम फ्लाइंग टीम ने अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर मारा छापा, संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटिया कॉलोनी में फौजी कैंटीन के पास अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाइंग) और जिला स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भाटिया कॉलोनी में चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र का खुलासा किया है। यह केंद्र बिना किसी वैध लाइसेंस के योग एवं मेडिटेशन सेंटर के नाम पर संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।



सीएम फ्लाइंग की टीम के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि भाटिया कॉलोनी में फौजी कैंटीन के पास अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। इसके बाद सीएम फ्लाइंग ने मेडिकल अधिकारी डॉ. राकेश, जिला समाज कल्याण विभाग से सहायक संजय और बडोली के बीडीपीओ नरेश कुमार के साथ मिलकर छापेमारी की।
विज्ञापन

इसके अलावा कार्यालय से 84 मरीजों की फाइलें और उनके परिजनों के सहमति पत्र भी मिले हैं। पुलिस ने डॉ. राकेश की शिकायत पर संचालक गुरवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। कैंप थाना पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और बरामद दस्तावेजों व दवाइयों को सबूत के तौर पर कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


24 लोगों को नशा छुड़ाने के नाम पर केंद्र पर रखा था

टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा तो वहां बल्लभगढ़ के बुखारपुर निवासी गुरवेंद्र संचालक के रूप में मौजूद मिला। जांच के दौरान वह केंद्र संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। छापेमारी के दौरान केंद्र में 24 लोग मौजूद थे, जिन्हें नशा छुड़ाने के नाम पर रखा गया था। मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें 160 दिन तक केंद्र में रखने की बात कही गई थी और इसके लिए हर महीने चार से पांच हजार रुपये फीस ली जा रही थी। मौके से भारी मात्रा में दर्द निवारक अंग्रेजी दवाइयां और एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन भी बरामद किए गए। जिन्हें पुलिस ने सील कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें