फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खाद-बीज की दुकानों पर सीएम उड़नदस्ते का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस किया गया
यूरिया के 100 बैग कम मिले, रेट लिस्ट नहीं लगी थी


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में डीएपी खाद की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) फरीदाबाद की टीम ने खाद-बीज की दुकानों पर छापा मारा। टीम को सूचना मिली थी कि कुछ दुकानदार किसानों को निर्धारित दर से अधिक दामों पर डीएपी खाद बेच रहे हैं। कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने कृषि अधिकारी अजीत सिंह के साथ संयुक्त रूप से यह जांच अभियान चलाया। सबसे पहले टीम ने अनाज मंडी स्थित केशवदेव सुरेंद्र कुमार खाद-बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया। जांच में प्रोपराइटर रविंद्र कुमार गर्ग का लाइसेंस वैध पाया गया और पीओएस मशीन के अनुसार स्टॉक सही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने गांव जेंदापुर स्थित न्यू किसान बीज भंडार का निरीक्षण किया, जहां संचालक वेदप्रकाश मौजूद मिले। जांच में लाइसेंस तो वैध पाया गया लेकिन भौतिक निरीक्षण में यूरिया के करीब 100 बैग कम पाए गए। डीएपी और एसएसपी का स्टॉक सही था परंतु दुकान पर रेट लिस्ट नहीं लगी थी। टीम को मौके पर खाद-बीज रखने के तीन अलग-अलग गोदाम भी मिले, जिनकी अनुमति के संबंध में कृषि विभाग पलवल से रिपोर्ट मांगी गई है। कृषि विभाग द्वारा पाई गई अनियमितताओं के आधार पर न्यू किसान बीज भंडार संचालक को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें