फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएम फ्लाइंग ने बस डिपो में उपस्थिति रजिस्टर और रिकॉर्ड की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पर देर से पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची भी तैयार की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सोमवार को बल्लभगढ़ बस स्टैंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। टीम ने रोडवेज कार्यालय के विभिन्न दफ्तरों में जाकर कामकाज की स्थिति, उपस्थिति रजिस्टर और रिकॉर्ड की जांच की। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर देर से पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची भी तैयार की गई। टीम को सूचना मिली थी कि डिपो के पैसों को अवैध रूप से खर्च किया जा रहा है। इसके अलावा डिपो के अंदर कुछ ऐसे कर्मचारी है जिनको एक ही पद पर कार्य करने के आदेश दिए गए हैं लेकिन वह कई पदों पर कार्य कर रहे हैं। उसको लेकर भी कई अधिकारियों से बात की गई।



सीएम फ्लाइंग के डीएसपी साकिर हुसैन अपनी टीम के साथ सोमवार की सुबह करीब 10 बजे डिपो पहुंचे। सबसे पहले टीम ड्यूटी इंचार्ज के कार्यालय में गई। जहां पर उन्होंने कर्मचारियों की मौजूदगी के बारे में पूछताछ की। इस दौरान एक कर्मचारी नहीं होने पर जवाब मांगा गया। उसके बाद नाजिर करतार के कार्यालय पर गए। जहां पर टीम ने रोडवेज विभाग से पिछले छह महीनों के खर्च का पूरा विवरण जांच के लिए मांगा है, ताकि सरकारी धन के उपयोग की गहनता से पड़ताल की जा सके।
विज्ञापन


टीम को सूचना मिली थी कि डिपो के अधिकारी के पास सिर्फ 75 हजार रुपये नकद देने की पावर है, लेकिन वह दो से तीन लाख रुपये नकद दे रहे हैं। इसके अलावा डिपो के लेखाकार विभाग में एक ही दिन में एक ही फर्म के चार से पांच बिल जमा किए जा रहे हैं। उन बिलों की भी जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर डिपो की ओर से हर महीने किन किन चीजों को लेकर पैसे खर्च किए जाते हैं उसके बारे में टीम ने पिछले 6 महीने का ब्यौरा मांगा है जिसकी टीम देर शाम तक जांच करती रही।


आदेश की मांगी कॉपी
डिपो में कुछ ऐसे कर्मचारी व अधिकारी है। जिनके पास एक ही पद पर काम करने के लिए आदेश दिए गए हैं लेकिन वह कई उच्च पद पर भी बिना आदेश के कार्य कर रहे है। उन कर्मचारियों व अधिकारियों से आदेश की कॉपी मांगी गई। जिसको वह टीम के सामने पेश नहीं कर पाए।


यार्ड के अंदर क्यों खड़ी होती हैं बसें
नियम के अनुसार किलोमीटर स्कीम के तहत यार्ड के अंदर कोई भी बस खड़ी नहीं हो सकती है। इसके बावजूद भी यार्ड के अंदर किलो मीटर वाली बसों को खड़ा किया जा रहा है और उन बसों से कोई भी पार्किंग फीस नहीं ली जा रही है। जिससे की उनके राजस्व को काफी नुकसान हो रहा है। यह जांच देर शाम 7 बजे तक चलती रही।
टीम आने के बाद आईं थीं जीएम

सीएम फ्लाइंग की टीम आने के करीब दो घंटे के बाद जीएम शिखा डिपो में आई। टीम ने जी एम से कुछ बातें की और एक घंटे के बाद जीएम डिपो से चली गई। लेकिन टीम शाम को सात बजे तक जांच करती रही।
विज्ञापन


समय-समय पर किया जाता है निरीक्षण
डीएसपी साकिर हुसैन ने बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज बल्लभगढ़ बस स्टैंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया है और जांच प्रक्रिया अभी जारी है। डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान जो भी कमियां या खामियां सामने आएंगी, उन्हें रिपोर्ट के माध्यम से सरकार के उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें